घर की छत पर खेती कैसे करे। शहरी खेती पूरी गाइड 2025

आज के समय में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गए है। और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आर्गेनिक (जैविक) भोजन की मांग दिन– प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन शहरों में जगह की कमी और भागदौड़ भरे जीवन के चलते अपने घरों में खेती करना लोगों को नामुमकिन लगता है। लेकिन Agriculturewithfarmer ने कृषि से सम्बंधित हर एक नामुमकिन चीजों को आसान बनाया है। इसी क्रम में हम आपको बताएंगे कि आप छोटे से जगह में किस तरह से जैविक खेती कर सकते है। और दवाओं के प्रयोग से बच सकते है।

पर आप क्या जानते है कि आप अपनी छत या बालकनी में भी ताजी सब्जियां उगा सकते है और रासायनिक उर्वरकों से तैयार होकर बिकने वाली बाजार की सब्जियों से बच सकते है।

इस लेख में हम बात करेंगे :–

  • छत की बालकनी में खेती की तकनीक

1– छत की बालकनी में खेती कैसे करे?

घर के छत या बालकनी में खेती करने के लिए आपकी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके छत या बालकनी में पर्याप्त धूप आता है की नहीं बालकनी या छत पर सब्जियां उगाने के लिए कम से कम 4-6 घंटे फसलों को पर्याप्त धूप चाहिए।

2. गमले या बैग्स

खेती करने के लिए आपको मिटटी के गमले या कपड़े के बैग का प्रयोग करना ज्यादा बेहतर होता है। क्योंकि मिट्टी के गमले के गमले व कपड़े के बैग का तापमान निर्धारित होता है। वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक के गमले गर्मियों में गर्म हो जाते है। या ज्यादा धूप पड़ने पर गमले का तापमान बढ़ने लगता है। जिससे फसल खराब होने लगती है।

3– अच्छी मिटटी

किसी भी प्रकार के फसल में उगाने के लिए सबसे जरूरी जो होता है वो मिट्टी। अगर हम सभी सही मिट्टी का चुनाव नहीं करेंगे तो फसल लगाने का कोई फायदा नहीं रह जाएगा। गमले में पौधे लगाने के लिए कोकोपीट और वर्मी कम्पोस्ट उपर्युक्त रहता है।

4- पानी देने की व्यवस्था

पौधों को नियमित सिंचाई की आवश्यकता होती है इसलिए गमले में मिट्टी सूखने न दे। समय–समय पर सिंचाई करते रहे। अगर आप व्यस्त रहते है तो ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगा सकते है।

5–गमले में उगाई जाने वाली सब्जियां

गमले में उगाई जाने वाली सब्जियां निम्नवत है

धनिया, पालक, मेथी, टमाटर, मिर्च, पुदीना, बैगन, गाजर, मूली, करेला, लौकी, तोरई

खाद और उर्वरक

  • घर का जैविक कचरा – सब्जियों के छिलके , गेहूं या अन्य खाद्य पदार्थों के चोकरो से कम्पोस्ट खाद तैयार कर सकते है।
  • अगर आप घर में गाय, भैंस, या बकरी पाले है तो इनके गोबर का भी आप जैविक खाद के रूप में प्रयोग कर सकते है।
  • पेड़ के पत्तियों को सड़ाकर आप जैविक खाद बना सकते है।

उर्वरक

  • नीम का तेल – नीम का तेल आप जैविक कीटनाशक के तौर पे प्रयोग कर सकते है। और नीम के तेल का छिड़काव कर सकते है।
  • ऊंचाई पर रखे गमले – गमलों को ऊंचाई पर रखे ताकि गमलों में से पानी बाहर निकल सके।

Leave a Comment