नीम के पत्ती को खाली पेट खाने के क्या फायदे है? नीम के पत्तियों के क्या फायदे है।

नमस्कार दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि नीम एक औषधीय पौधा है। नीम का हम सभी अनेकों प्रकार से प्रयोग करते है कभी नीम के पत्ती के रूप में तो कभी नीम के टहनियों को दातून के रूप और यहां तक कि नीम के छाल को कई सारे बीमारियों को दूर करने के लिए प्रयोग करते है। ऐसा माना जाता है कि नीम का प्रयोग सदियों से प्रयोग किया जा रहा है चाहे वह घर बनाने में या इमारती लकड़ी के रूप में हो। इसके साथ ही आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि रोजाना नीम की पत्तियां खाली पेट खाने से हमें कौन– कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते है।

  1. डिटॉक्सिफिकेशन ( विषैले पदार्थों को बाहर निकालना)

नीम के पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- बैक्टीरिया गुण पाए जाते है। जो शरीर में अनावश्यक और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते है। रोज सुबह नीम की कुछ पत्तियां खाली चबाने से लिवर और किडनी बेहतर तरीके से कम करते है।

2. ब्लड प्यूरीफायर ( रक्त को शुद्ध करना)

नीम के पत्तियों को रोजाना सुबह चबाने या नीम का सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है। और साथ ही फोड़े – फुंसियों, मुंहासों और त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से बचाता है। जो लोग स्किन की समस्याएं जैसे फोड़े – फुंसी या चेहरे से सम्बंधित अन्य समस्याओं से परेशान है उनके लिए यह एक रामबाण इलाज है।

3. डायबिटीज कंट्रोल में सहायता

नीम की पत्तियां का सेवन करने से शुगर को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है। हालांकि डायबिटीज के मरीज इसे लेने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श कर ले।

4. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

नीम की पत्तियों में तमाम प्रकार के गुण पाए जाते है जिसमें से एंटीवायरल और एंटीफंगल पाए जाते है जो शरीर के प्रतीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते है और मौसमी बीमारी से बचाते है।

5. पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है

नीम की पत्तियों के सेवन से गैस, कब्ज, अपच आदि समस्याओं से राहत दिलाता है।

कैसे खाए पत्तियां?

वैसे तो बाजार में नीम का सप्लीमेंट भी मिलती है, लेकिन आप इसके बजाय रोज सुबह खाली पेट 5-10 नीम की ताजी पत्तियां चबाए और उसके बाद गुन– गुना पानी पिये। अगर खाना आपको मुश्किल लगे तो नीम के पत्तो का रस निकालकर 1-2 चम्मच सेवन करे।

सावधानी

नीम की पत्तियों अत्याधिक मात्रा में ना ले, इससे पेट में एलर्जी हों सकती है और गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, और कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति नीम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

FAQs – नीम की पत्तियां खाली पेट खाने से जुड़े सामान्य प्रश्न

  1. क्या नीम की पत्तियां खाली पेट खाना सुरक्षित हैं?

उत्तर: अगर नीम की पत्तियां सीमित मात्रा में खाली पेट खाया जाए तो सुरक्षित है।

2. क्या गर्भवती महिलाएं नीम की पत्तियां खा सकती है?

नहीं, गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं डॉक्टर से परामर्श करके ही नीम की पत्तियों का सेवन करे।

3. कितने दिनों तक नीम की पत्तियां खानी चाहिए?

नीम की पत्तियों का सेवन आप 15–30 दिनों तक कर सकते है।

Leave a Comment