NCC क्या है? NCC की पूरी जानकारी हिंदी में।

भारत देश में युवाओं को अनुशासित, देशभक्त जिम्मेदार, कर्मठ नागरिक बनाने के लिए कई सारे संस्थाएं काम करती है। इन्हीं में से एक प्रमुख संस्था है NCC। बहुत से विद्यार्थी इसे स्कूल या कॉलेज में जुड़ते समय सुनते है, लेकिन सही जानकारी नहीं होती हैं कि NCC क्या है, इसके क्या फायदे है, और इसमें शामिल कैसे हुआ जाता है इसमें शामिल होने के लिए कौन – कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए और इसमें शामिल कैसे हुआ जाए। इस ब्लॉग में हम आपको NCC से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

NCC क्या है

NCC क्या है ये जानने से पहले आपको NCC का पूरा नाम जानना जरूरी है। NCC का पूरा नाम है National Cadet Corps ( राष्ट्रीय कैडेट स्कोर)। यह भारत सरकार द्वारा संचालित एक त्रि – संगठन है, जिसमें तीनों सेवाएं – थल सेना (आर्मी) , जल सेना ( Navy) , और वायु सेना ( Air Force) की झलक शामिल है

NCC का मुख्य उद्देश्य

  • छात्रों में अनुशासन, नेत्तृत्व क्षमता और टीम वर्क को बढ़ाना।
  • युवाओं के अंदर देशभक्ति, राष्ट सेवा, समाज सेवा की भावना को विकसित करना।
  • समाज सेवा और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में युवाओं को शामिल करना।
  • युवाओं को सैन्य जीवन की झलक देना और उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना।

NCC में कैसे जुड़े?

भारत में NCC ( National Cadet Corps) में शामिल होना छात्रों के लिए गर्व और अवसर की बात होती है। यह न सिर्फ सेना में जुड़ने के लिए प्रेरित करता है बल्कि आपके व्यक्तित्व को भी निखरता है।

पात्रता (Eligibility)

  • शैक्षणिक संस्था: आपको किसी ऐसे स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई करनी चाहिए जहां NCC की यूनिट हो।
  • नागरिकता: आप भारतीय नागरिक हो।
  • आयु सीमा:
  • Junior Division ( स्कूल स्तर) 13 से 18.5 वर्ष तक
  • Senior Division ( कॉलेज स्तर): 19 से 26 वर्ष तक
  • शारीरिक योग्यता: फिट और स्वस्थ होना जरूरी होता है।

आवेदन प्रक्रिया ( Application Process)

1- स्कूल/ कॉलेज से संपर्क करे।

अपने स्कूल/ कॉलेज के NCC अधिकारी ( ANO – Associate NCC Officer) से संपर्क करे और आवेदन फॉर्म प्राप्त करे।

2. आवेदन भरे

फॉर्म भरकर निर्धारित तिथि के अंदर जमा करे।

3. चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक फिटनेस टेस्ट
  • बुनियादी मेडिकल चेकअप
  • कुछ जगहों पर इंटरव्यू भी हो सकता है।

खास फायदे

सरकारी नौकरियों में विशेष कर सेना , पुलिस और अर्धसैनिक बलों में आरक्षण के साथ NCC धारक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाती है।

साथ ही सेवा और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलता है और व्यक्तित्व विकास, नेत्तृत्व और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

प्रशिक्षण

चयन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपको NCC की नियमित परेड, ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ आपको समय – समय पर वार्षिक प्रशिक्षण शिवर में प्रतिभाग लेने का मौका मिलेगा।

निष्कर्ष

NCC केवल एक संगठन नहीं बल्कि युवाओं के लिए व्यक्तित्व निर्माण का मंच है। यह न सिर्फ छात्रों को अनुशासन और नेतृत्व सिखाता है बल्कि उन्हें जिम्मेदार कर्मठ, देशभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Comment